दिल्ली और आसपास के NCR क्षेत्रों में मंगलवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी और झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत दी। कई इलाकों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।
इससे पहले 9 और 10 जून को दिल्ली-NCR में कड़ी धूप और लू चलने की स्थिति थी, जिसमें पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
आगे कैसा रहेगा मौसम?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 10 जून से 14 जून के बीच दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद सहित पूरे NCR में बारिश की संभावना बनी हुई है।
- 11 और 12 जून को बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना
- तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट संभव
- मानसून 25-30 जून के बीच दिल्ली-NCR पहुंचने का अनुमान
- तेज हवाओं के चलते यातायात और बिजली सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं
मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
Comments …