नोएडा साइबर क्राइम ब्रांच ने एक 12 सदस्यीय ठगी गैंग का भंडाफोड़ किया है जो WhatsApp के माध्यम से लोगों को नौकरी का प्रलोभन देकर ₹50 लाख से अधिक की ठगी कर चुका था।
DCP साइबर क्राइम ने बताया कि गैंग के सदस्य खुद को बड़ी कंपनियों का HR बताकर पीड़ितों को जाल में फँसाते थे।
कैसे होती थी ठगी?
पहले fake job offer message, फिर registration fee मांगना, बाद में training fee लेकर गायब हो जाना — यही इनका तरीका था।